Home Bhopal Special कोलांस नदी का किया जाएगा गहरीकरण, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जल...

कोलांस नदी का किया जाएगा गहरीकरण, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जल संसद का शुभारंभ….

5
0
SHARE

भोपाल. शहर में ईंटखेड़ी छाप में कोलांस नदी के किनारे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जल संसद का शुभारंभ किया। सीएम ने यहां कोलांस नदी गहरीकरण के लिए भूमि पूजन भी किया। सीएम ने कहा कि जल संसद में 313 नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन पर मंथन किया जाएगा। -उन्होंने कहा कि ‘कुछ लोग मेरी नर्मदा यात्रा पर सवाल उठा रहे हैं। जिन लोगों ने कभी नदियों के संरक्षण के लिए काम नहीं किया वे भी अब इस पर राजनीति कर रहे हैं। लोग नर्मदा किनारे लगे पेड़ों पर भी सवाल उठा रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे एक बार जाकर देखें कि वहां कितने पेड़ लग गए हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘मेरी नर्मदा यात्रा के बाद नदी किनारे से शराब दुकानें हट गई, कई जगहों पर उसमें मिल रहा गंदा पानी भी बंद हो गया।’

हमें प्रकृति का शोषण नहीं दोहन करना सीखना होगा। दोनों में फर्क है, जैसे आम के पेड़ में फल लगा है। उसे तोड़कर खा लो, ये हो गया दोहन, लेकिन अगर पेड़ ही काट दिया तो उसे कहेंगे शोषण। पेड़ से धरती मैया की कोख में पानी से भरा रहता है। एक पेड़ हजारों लीटर पानी संचय का करता है।

सीएम ने कहा कि ‘कीटनाशकों से नदियां प्रदूषित हो रही हैं। औद्योगिकीकरण से तापमान बढ़ रहा है। तालाब और नदियों को सूखने से बचाना होगा।’ हम अलग तरह के संकट का सामना कर रही है। पूरा दुनिया, देश और प्रदेश कर रहा है। हम क्या करें, क्या हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें, सोचों मेरे मित्रों, इस धरती पर सिर्फ हमारा अधिकार नहीं है। हर पशु-पक्षी और कीट पतंगों का भी है। हर रोज तापमान बढ़ रहा है। बर्फ पिघलेगी तो पानी बढ़ेगा, जिससे समुद्र बढ़ेंगे और संकट बढ़ता जाएगा। इसलिए पेड़ है तो जल है, जल है तो जीवन है। इसलिए पानी संचय करने के लिए पेड़ लगाओ, वर्षा का पानी हमें बचाना होगा। ये भी पेड़ लगाने से होगा। लेकिन पेड़ों की कमी से पानी संचय नहीं हो पाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here