Home क्लिक डिफरेंट Labour Day Google ने डूडल बनाकर मनाया मजदूर दिवस…..

Labour Day Google ने डूडल बनाकर मनाया मजदूर दिवस…..

18
0
SHARE

1 मई को पूरी दुनिया में विश्व मजदूर दिवस मनाया जाता है। कई जगह इसे मई दिवस भी कहा जाता है। यह दिन वर्कर्स और मजदूरों को समर्पित होता है। इस मौके सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाकर इन्हें सम्मान किया है।

गूगल ने पर्पल कलर का डूडल बनाकर जिसमें रबर ग्लोव्स, स्टेथोस्कोप, हेलमेंट्स, बैटरी, नट्स बोल्ट्स, वायर, टॉर्च जैसी कई चीजें शामिल हैं।  कई देशों में इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है। भारत में इसे अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस या कामगर दिवस मनाया जाता है।

पूरी दुनिया में मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत 1 मई 1886 को हुई। जब अमेरीका में मजदूर संघ ने काम का समय 8 घंटे से ज्यादा न रखे जाने के लिए बड़ी हड़ताल रैली की। भारत में 1923 में पहली बार मजदूर दिवस मनाया गया। पहली बार लेबर किसान पार्टी ने चेन्नई में मई दिवस का आयोजन कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here