Home Bhopal Special एम.एस.पी. पर अब तक करीब 48 लाख 72 हजार मीट्रिक टन गेहूँ...

एम.एस.पी. पर अब तक करीब 48 लाख 72 हजार मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी..

5
0
SHARE

खरीदी 25 मई तक जारी रहेगी
अब तक सर्वाधिक खरीदी भोपाल संभाग में

प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी की जा रही है। अब तक 2897 उपार्जन केन्द्रों से 6 लाख 26 हजार 289 किसानों से 48 लाख 71 हजार 882 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी की जा चुकी है। समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति क्विंटल और 265 प्रति क्विंटल बोनस किसानों को देय होगा। इस प्रकार किसान को समर्थन मूल्य पर गेहूँ विक्रय करने पर प्रति क्विंटल 2000 रुपये का भुगतान होगा। खरीदी के लिये कुल 3016 केन्द्र बनाये गये हैं।

गेहूँ उपार्जन 25 मई तक जारी रहेगा। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में 15 मई, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में 20 मई और अन्य संभाग के जिलों में 25 मई तक उपार्जन किया जायेगा।

सर्वाधिक खरीदी भोपाल संभाग में

उपार्जन केन्द्रों से प्राप्त जानकारी में सर्वाधिक खरीदी भोपाल संभाग के जिलों के 559 उपार्जन केन्द्रों पर हुई है। अब तक भोपाल संभाग में एक लाख 54 हजार 419 किसानों से 12 लाख 74 हजार 266 मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा गया है।

नर्मदापुरम संभाग के जिलों के 290 उपार्जन केन्द्रों पर 90 हजार 316 किसानों से 10 लाख 26 हजार 16 मीट्रिक टन गेहूँ, उपार्जित किया गया है। इंदौर संभाग के जिलों के 334 उपार्जन केन्द्रों पर 72 हजार 381 किसानों द्वारा अब तक 4 लाख 74 हजार 773 मीट्रिक टन गेहूँ समर्थन मूल्य पर बिक्री किया गया है। उज्जैन संभाग के 287 उपार्जन केन्द्र पर 1 लाख 10 हजार 197 किसानों ने 6 लाख 91 हजार 114 मीट्रिक टन गेहूँ विक्रय किया। ग्वालियर संभाग के जिलों के 251 उपार्जन केन्द्र पर अब तक 33 हजार 669 किसानों ने 2 लाख 97 हजार 387 मीट्रिक टन गेहूँ का विक्रय किया है। चम्बल संभाग के जिलों के 114 उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी जारी है। अब तक इन केन्द्रों पर 17 हजार 676 किसानों द्वारा एक लाख 57 हजार 437 मीट्रिक टन गेहूँ विक्रय किया गया है। सागर संभाग के गेहूँ उपार्जन के जिलों के 375 उपार्जन केन्द्रों पर 3 लाख 73 हजार 897 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ है। सागर संभाग के जिलों के 73 हजार 201 किसान इससे अब तक लाभान्वित हुए हैं। जबलपुर संभाग के जिलों के 54 हजार 33 किसानों ने 4 लाख 52 हजार 975 मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जन केन्द्रों पर बिक्री किया है। रीवा संभाग के जिलों के 211 केन्द्रों पर 19 हजार 701 किसानों ने एक लाख 21 हजार 545 मीट्रिक टन गेहूँ को अब तक समर्थन मूल्य पर विक्रय किया गया है। शहडोल संभाग के जिलों के कुल 44 केन्द्रों पर अब तक 696 किसानों द्वारा 2468 मीट्रिक टन गेहूँ को समर्थन मूल्‍य पर विक्रय किया गया है।

चना, मसूर, सरसों की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी जारी

..राज्य सरकार द्वारा किसानों से चना, मसूर और सरसों का भी समर्थन मूल्य पर उपार्जन किया जा रहा है। इसके लिये बनाये गये 586 उपार्जन केन्द्र में से 563 पर खरीदी की जा रही है। इन 563 उपार्जन केन्द्रों पर एक लाख 18 हजार 760 किसानों द्वारा एक लाख 77 हजार 748.93 मीट्रिक टन चना, सरसों और मसूर की खरीदी अब तक की गई है। खरीदी की इस यात्रा में एक लाख 905 किसानों में से एक लाख 49 हजार 122.65 मीट्रिक टन चना की खरीदी, 21 हजार 347 किसानों से 19 हजार 916.45 मीट्रिक टन मसूर और 7399 किसानों से 10 हजार 160 मीट्रिक टन सरसों की खरीदी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here