Home राष्ट्रीय कर्नाटक चुनाव: कलबुर्गी में मोदी ने कन्नड़ भाषा में शुरु की स्पीच…

कर्नाटक चुनाव: कलबुर्गी में मोदी ने कन्नड़ भाषा में शुरु की स्पीच…

7
0
SHARE

कर्नाटक के कलबुर्गी में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया। उन्होंने स्पीच की शुरुआत कन्नड़ भाषा से की। मोदी ने कहा कि ये चुनाव कर्नाटक के नौजवानों का भविष्य तय करने के लिए है। कर्नाटक का नौजवान अब एक पल भी राज्य को बर्बाद नहीं होने देगा। मोदी ने स्पीच की शुरुआत में ही कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया। उन्होंने फिर से कांग्रेस मुक्त अभियान का नारा दोहराया। मोदी इसके बाद बेल्लारी और बेंगलुरु में रैलियां करेंगे। बता दें कि राज्य में 224 सीटों पर 12 मई को वोटिंग होगी और 16 मई को नतीजे आएंगे।

मोदी ने कहा कि ‘कर्नाटक के लोग सिर्फ विधायक चुनने के लिए वोट नहीं कर रहे हैं वो अपना भविष्य बनाने के लिए वोट कर रहे हैं।’कांग्रेस देश के शहीदों का अपमान करती है। उसके मन में देश के वीरों के लिए कोई सम्मान नहीं है।”कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया है। इससे साफ पता चलता है कि उनकी नियत क्या है।”सीमा पर जवान कैमरा लेकर जाएं या बंदूक लेकर? जवानों को भी अपने काम के प्रमाण देने होंगे।’

कांग्रेस के अध्यक्ष सरेआम मंच से वंदे मातरम का अपमान करते हैं। उनसे और क्या अपेक्षा की जा सकती है।”कांग्रेस की सरकारों ने लगातार जनरल करियप्पा का अपमान किया है।’ मोदी ने कहा, ‘इस देश में कभी भी अनपढ़ व्यक्ति भी सेना को कभी गुंडा कहने का पाप कर सकते हैं क्या? देश पर मरमिटने वालों को गुंडा कहने वालों को कांग्रेस ने पार्टी से कभी निकाला क्या? ‘जहां भी बल्लभ पटेल का नाम आता है, एक परिवार की नींद उड़ जाती है। कांग्रेस ने पटेल का तिरस्कार किया है। कांग्रेस पार्टी शहीदों और देशभक्तों को अपमान करती रही है।’

ये हमारा क्षेत्र दाल पैदा करने वाला क्षेत्र है। कलबुर्गी में रिकॉर्ड दाल का उत्पादन हुआ है। जाहिर है कि यहां किसानों ने केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया है। केंद्र सरकार दाल पर रोडमैप बनाकर आगे बढ़ रही है। लेकिन कर्नाटक की कांग्रेस सरकार किसानों के लिए कुछ भी नहीं कर रही।”कर्नाटक के लोगों का गुस्सा यह है कि यहां के लोगों को लगता है कि उनके पांच साल बर्बाद हो गए और अब बर्बादी नहीं करनी है।’

कर्नाटक में मोदी की पहले 15 रैलियां प्रस्तावित थीं। अब 6 और रैलियों में बदलाव किया गया है। मोदी के चुनाव प्रचार का अगला चरण 5 मई को शुरू होगा। इसमें मोदी टुमकुर, शिवमोगा (शिमोगा) और गड़ाग में सभाएं करेंगे। यहां वे 49 सीटों को कवर करेंगे।मोदी 7 मई को रायचूर, चित्रदुर्ग, कोलार और 8 मई को विजयवाड़ा और मैंगलुरु में रैली करेंगे। इन दो दिनों में वे 65 सीटों को कवर करेंगे। मोदी ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत 1 मई को थी। मोदी ने पहली सभा में चामराजनगर, मैसूर और मांड्या की 22 सीटों को कवर किया था। इस तरह मोदी 21 सभाओं के जरिए 215 सीटों को कवर करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here