Home Bhopal Special कल आएंगे अमित शाह दशहरा मैदान में रैली को करेंगे संबोधित…

कल आएंगे अमित शाह दशहरा मैदान में रैली को करेंगे संबोधित…

6
0
SHARE
भाजपा प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह कर्नाटक चुनाव की अत्यधिक व्यस्तता को देखते हुए बैंगलोर से सीधे भोपाल आएंगे और दो घंटे भोपाल में रहेंगे। इसके बाद यहां से बेंगलुरू रवाना होंगे। शाह अपने तय कार्यक्रम के तहत भेल दशहरा मैदान पर आयोजित पार्टी की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करेंगे।
शिव’राज’ पर भड़के कमलनाथ, कहा- घर वापसी की तैयारी, इसलिए निरंकुशता जारी

इस आयोजन की सफलता को लेकर तैयारियां जारी हैं। स्टेट हैंगर ( राज्य सरकार का हवाई अड्डा ) पर पहुंचकर कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों की पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here