Home मध्य प्रदेश भाजपा की राह पर चली कांग्रेस, टिकट वितरण से पहले उम्मीदवारों का...

भाजपा की राह पर चली कांग्रेस, टिकट वितरण से पहले उम्मीदवारों का कराएगी सर्वे…

3
0
SHARE
मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने बताया कि बीजेपी हर विधानसभा चुनाव से पहले तीन से चार सर्वे कराती है। इसी तरह अब कांग्रेस भी मध्यप्रदेश विधानसभा 2018 चुनाव से पहले प्रदेश भर में उम्मीदवारों के लिए एक सर्वे कराने जा रही है। जिसमें 60 सदस्यीय टीम 16 मई से पूरे प्रदेश का सर्वे करेगी। कांग्रेस का कहना है कि प्रत्याशियों का चुनाव, सर्वे के परिणाम पर तय होगा।

अजय सिंह का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की मति भ्रष्ट हो गई है। वह अपनी सरकार की उपलब्धियां बताकर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2003 में यदि हमने काम नहीं किया तो हम सरकार से बाहर हो गए। लेकिन, 14 वर्षों से मध्यप्रदेश में आपकी पार्टी की सरकार है फिर आपने मध्यप्रदेश के लिए क्या किया है। चुनाव इस तुलनात्मक दायरे में होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि क्या आपने 14 वर्ष की सरकार में मध्यप्रदेश में कुपोषण कम किया है, क्या मध्यप्रदेश में किसानों की आत्महत्या कम की जा सकी है, क्या मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधर सकती है, मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्मों में क्या कमी आई है। उन्होंने कहा कि निरंतर हर चीज में मध्यप्रदेश नंबर वन पर जा रहा है। इसके बाद भी वर्ष 2003 से तुलना करना बिल्कुल भी उचित नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि चुनाव से पहले सर्वे के लिए चाहे 60 लोगों की टीम या 100 लोगों की टीम बने। लेकिन, सर्वे सही और उचित होना चाहिए ताकि सही और उचित नाम सामने निकल कर आए और उन्हें चुनाव में लड़वाया जा सके।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि संगठित और असंगठित मजदूर दोनों वर्ग आज भारतीय जनता पार्टी से दुखी हैं चाहे वह मजदूर हो, चाहे फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी सभी सरकार से दुखी हैं। निश्चित है कि सभी वर्गों को साथ लेकर ही कांग्रेस का सपना पूरा हो सकता है। भाजपा के नेताओं पर बलात्कार के आरोप के जवाब में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह तो अभी पता चला है मालूम नहीं भारतीय जनता पार्टी के और कितने नेता इसी काम में लगे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here