Home मध्य प्रदेश ‘कर्नाटक की जनता कांग्रेस के शासन से त्रस्त, भारी बहुमत से बनेगी...

‘कर्नाटक की जनता कांग्रेस के शासन से त्रस्त, भारी बहुमत से बनेगी भाजपा की सरकार’….

5
0
SHARE
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चिकपेट बैंगलुरू के प्रत्याशी उदय बी गरूड़ाचार्य और मैसूर के प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र कृष्णाराजा के एस.ए. रामदास और चामराजा के आई. नागेन्द्र के समर्थन में रोड शो किया। रोड शो में उमड़े जनसमूह के उत्साह को देख सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, जनता में भाजपा के प्रति जो अपार उत्साह दिख रहा है वह इस बात की गारंटी है कि, कर्नाटक में भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।

कर्नाटक प्रवास के दौरान सीएम शिवराज ने प्रत्याशियों का प्रचार करते हुये कहा कि, कर्नाटक की जनता कांग्रेस के शासन से त्रस्त हो गई है। जनता में व्यापक गुस्सा है। कांग्रेस ने समाज को टुकड़ों में बांटने की जो कोशिश की है, जनता उससे बहुत नाराज है। लोग स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं। सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से कर्नाटक विकास की दौड़ में बहुत पीछे छूट गया है। जनता इन बातों को भली-भांति समझ गई है। वह भाजपा की सरकार बनाने को आतुर है।
उन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण और फूट डालो राज करो नीति की कड़ी आलोचना की। सीएम ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेतृत्व की क्षमताओं में बहुत अंतर है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जिस प्रकार की राजनीति करते हैं, उसमें परिपक्वता का भाव नहीं है। कभी साइकिल पर घूम लेते हैं, तो कभी बैलगाड़ी पर बैठ जाते हैं। उनकी किसी भी बात को जनता गंभीरता से नहीं लेती है। जब वो कहते हैं कि मैं प्रधानमंत्री बनने के लिये तैयार हूं, तो जनता उसे शेखचिल्ली और मूंगेरीलाल के सपने देखना कहती है।
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश को भरोसेमंद सरकार दी है। जो सशक्त और समाज के सभी वर्गों के साथ सरोकार रखने वाली सरकार है। सबका साथ सबका विकास पर अमल कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, भाजपा सरकार का काम देशवासी देख रहे हैं। जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां तेजी से कार्य हो रहा है। सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुये विकास के अभूतपूर्व कार्य हुये हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि, मध्यप्रदेश की सरकार ने विकास के सभी आयामों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। नागरिकों को समय-सीमा में सेवाएं प्रदान करने के लिये लोक सेवा गारंटी योजना, महिला सशक्तिकरण के लिये लाड़ली लक्ष्मी, सामाजिक सुरक्षा की असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये अभूतपूर्व योजना बनाई है। किसानों के कल्याण क्षेत्र में प्रदेश की सरकार ने जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण से लेकर प्रोत्साहन और वाजिब मूल्य की गारंटी के लिये भावांतर जैसी अनूठी योजनाएं संचालित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here