Home राष्ट्रीय सीएम बनते ही बीएस येदियुरप्पा ने किया किसानों का कर्ज माफ….

सीएम बनते ही बीएस येदियुरप्पा ने किया किसानों का कर्ज माफ….

8
0
SHARE

कनार्टक के नए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विश्वास जताया है कि वह सदन में बहुमत सिद्ध कर देंगे। ईश्वर व किसानों के नाम पर शपथ लेने के बाद मीडिया के सामने आए येदियुरप्पा ने किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की। कनार्टक के 25 वें मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद येदियुरप्पा ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह राज्यपाल वजूभाई वाला के बहुमत सिद्ध करने के लिए दिए गए 15 दिन के समय से पहले ही सदन में विश्वासमत हासिल कर लेंगे।

राज्य विधानसभा के 15 मई को आये नतीजों में त्रिशंकु विधानसभा आने के उपरांत सरकार बनाने के लिए दो दिन चली उठापटक के बाद राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को बुधवार रात सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। येदियुरप्पा ने आज सुबह अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा को 104 सीटे मिली हैं। भाजपा को उम्मीद है कि 222 विधायकों के सदन में वह अपना बहुमत सिद्ध कर देगी। बहुमत के आंकड़े 112 के लिये कम पड़ रहे आठ विधायकों को भाजपा कैसे जुटायेगी, येद्दियुरप्पा ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि यह मामला अब उच्चतम न्यायालय के समक्ष है। येदियुरप्पा के पास विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय है। सदन में भाजपा के पास 104 विधायक हैं जो बहुमत के 112 के आंकड़े से आठ विधायक कम है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों में से 222 सीटों के लिए मतदान हुआ था। जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के बाद चुनाव रद्द कर दिया गया जबकि आर आर नगर सीट पर कथित चुनावी कदाचार के चलते मतदान 28 मई के लिए टाल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here