Home मध्य प्रदेश शिवराज से कांग्रेस का सवाल, देश के गौरव से खेलना कैसा राष्ट्रवाद,...

शिवराज से कांग्रेस का सवाल, देश के गौरव से खेलना कैसा राष्ट्रवाद, क्या तिरंगे से ऊपर हो चुकी है भाजपा?

5
0
SHARE
पटवारी ने अपने ट्वीट में लिखा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरंगे की जगह भाजपा का झंडा फहराते हैं और इस दौरान राष्ट्रगान बजाया जाता है। पटवारी ने अपने ट्वीट में पूछा है कि क्या अब भाजपा तिरंगे और राष्ट्रगान से ऊपर हो चुकी है? उन्होंने कहा कि भाजपा अब भारत की गरिमा और गौरव से खेल रही है
मुख्यमंत्री ने सोमवार को छतरपुर की राजनगर पंचायत के खजुवा गांव में कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के झंडे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया था। जिसके बाद से यह मुद्दा काफी गरमा गया था और कांग्रेस ने कहा था कि जो मुख्यमंत्री झंडे का सम्मान नहीं कर सकता वह उस पद पर रहने के लायक नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here