Home राष्ट्रीय कर्नाटक में गिरी भाजपा सरकार, भावुक येदियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले...

कर्नाटक में गिरी भाजपा सरकार, भावुक येदियुरप्पा ने फ्लोर टेस्ट से पहले सदन मेेें दिया इस्तीफा….

6
0
SHARE

कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिर गई। विधानसभा में अपने भाषण के दौरान सीएम येदियुरप्पा ने पूर्व की सिद्धारमैया सरकार पर हमला करते हुए इस्तीफा का ऐलान कर दिया।  बता दें कि राज्यपाल ने येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिनों का वक्त दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आज शाम 4 बजे बहुमत परीक्षण करने का निर्देश दिया।

हालांकि बहुमत परीक्षण साबित करने की नौबत नहीं आई और येदियुरप्पा सरकार ने इस्तीफा दे दिया।

03. 55 PM : मैं दो साल तक राज्यका दौरा किया और लोगों के चेहरों पर दर्द देखा। मैं लोगों से मिले प्यार को भूल नहीं सकता

03. 50PM : मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सदन में बोले, लोगों ने हमें 104 सीटों के साथ आशीर्वाद दिया। जनमत कांग्रेस या जेडीएस को के लिए नहीं था।

03. 40PM : कांग्रेस के दोनों विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल ने विधासभा सदस्य की शपथ ली।

03. 35PM : कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे और भाजपा नेता अनंत कुमार व शोभा करनदलजे विधानसभा में मौजूद।

03. 10PM : विधानसभा स्थित सीएम के केबीन में मौजूद हैं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा

03. 05PM : कांग्रेस विधायक प्रताप गौडा पाटिल विधानसभा पहुंचे। पार्टी नेता डीके सुरेश और दिनेस गुंडु राव के साथ कर रहे हैं लंच।

02 : 52 PM : कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार बोले, मुझे उम्मीद है कि बहुमत परीक्षण से पहले ही येदियुरप्पा इस्तीफा दे देंगे

02 : 50 PM : प्रताप गोडा पाटिल आ चुके हैं और वो विधायक पद की शपथ भी लेंगे उसके बाद कांग्रेस को वोट भी करेंगे। वो कांग्रेस को धोखा नहीं देंगे : डीके शिवकुमार कांग्रेस 

1.45 PM: विधानसभा की कार्यवाही दोपहर 3.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। अभीतक 170 विधायकों ने शपथ ली है।

1.40 PM: कांग्रेस के एक लापता विधायक आनंद सिंह बैंगलुरु के गोल्डफिंच होटल के पास देखे गए

1.10 PM: कांग्रेस विधायक वीएस उग्रप्पा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीवाई विजेंद्र (भाजपा नेता) एक कांग्रेस विधायक की पत्नी को फोन कर निवेदन कर रहे हैं कि उनके पति येदियुरप्पा को वोट दें। इसके बदल में एक मिनिस्ट्री या 15 करोड़ रुपए आपके पति को देंगे।

आपको बता दें कि येदियुरप्पा के सामने 7 विधायकों की कमी है लेकिन वो फिर भी सदन के सामने टेस्ट में पास होने का दावा कर रहे हैं। वहीं, हैदराबाद से कांग्रेस और जेडीएस विधायकों से भरी हुई बसें कर्नाटक की सीमा में दाखिल हो गई हैं।

खरीद-फरोख्त के डर से कांग्रेस और जेडीएस ने अपने विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था, जहां से देर रात उन्होंने बेंगलुरु की फ्लाइट ली. सुबह सेवेरे दोनों पार्टियों के विधायक बेंगलुरु पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने के बाद विधायकों को बस से होटल हिल्टन ले जाया गया। कांग्रेस और जेडीएस का भी दावा है कि शक्ति परीक्षण में जीत उनके गठबंधन की ही होगी।

येदियुरप्पा की चिट्ठी सौंपी:

इससे पहले अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने अदालत के सामने वह चिट्ठी रखी, जिसे राज्यपाल को सौंपकर येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

सदन में साबित करेंगे बहुमत: रोहतगी ने कहा कि येदियुरप्पा कर्नाटक के सबसे बड़े दल के नेता हैं। उनके पास जरूरी विधायकों का समर्थन है और वे सदन में बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here