Home हिमाचल प्रदेश राज्यपाल ने किया ‘सामाजिक समानता’ पुस्तक का विमोचन…

राज्यपाल ने किया ‘सामाजिक समानता’ पुस्तक का विमोचन…

7
0
SHARE

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने आज राजभवन में संजय गौड़ तथा दिनेश दीक्षित द्वारा लिखित ‘सामाजिक समानता’ शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में मूलतः सामाजिक समानता पर बल दिया गया है जो भारत में 21वीं सदी में भी चर्चा का विषय है।

राज्यपाल ने लेखकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ बिना किसी भेदभाव के समानतापूर्वक व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें छुआछूत तथा अन्य सामाजिक बुराईयों को समाप्त करने के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि समाज के विकास में प्रत्येक वर्ग की समान एवं महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को उसके मौलिक अधिकारों से वंचित नहीं किया जाना चाहिए तथा जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सभी को समान अवसर प्रदान किए जाने चाहिए, जो हमारे संविधान में विर्निदिष्ट हैं। उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील विषय है और इस संबंध में हमें सामाजिक जागरूकता के लिए आगे आना चाहिए ताकि सामाजिक समानता सुनिश्चित बनाई जाए। वेदों में भी सामाजिक समानता का संदेश दिया गया है।

संजय गौड़ एक जाने-माने पत्रकार तथा लेखक है। उन्होंने महिला, मानव अधिकारों, अपराध तथा मीडिया से जुड़े विषयां पर लेखन का कार्य किया है तथा अनेक वृतचित्र भी बनाए हैं। दिनेश दीक्षित भारतीय मीडिया जगत में उत्कृष्ट मार्केटिंग कूटनीतिज्ञों में से है।

दीक्षित ने कहा कि सामाजिक समानता को बढ़ावा देना तथा प्रत्येक राष्ट्र को इससे निपटना अभी भी एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि वर्ग, जाति, लिंग तथा सामाजिक दर्जे को लेकर असमानता पाई जाना आम है। हम अभी भी सामाजिक वर्ग तथा लिंग के आधार पर बंटे हुए हैं।

डेली पोस्ट के राज्य प्रमुख सुशील कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here