Home Una Special उद्योगों में कर्मचारियों के हित होंगे सुरक्षित भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल …

उद्योगों में कर्मचारियों के हित होंगे सुरक्षित भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल …

9
0
SHARE

ऊना : हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने इनॉक्स विंड में हड़ताल पर चल रहे एक कर्मचारी की जहर खाने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही दुखदायी है।

उद्योगों में कर्मचारियों के हित सुरक्षित रहने चाहिए। इसके लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ऐसा माहौल तैयार करेगी, जिसमें उद्योगों में कार्यरत्त कर्मचारियों के हित सुरक्षित रहे और उद्योग प्रबंधकों के साथ तालमेल भी बेहतर रहे, ताकि विवाद की स्थिति न उत्पन्न हो।  सत्ती ने कहा कि इनॉक्स विंड में कार्यरत्त हड़ताली कर्मचारी को न्याय मिले, इसके लिए पुलिस व प्रशासन कानून के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार के लिए नए सरकारी व निजी साधन मिले, इसके लिए हरसंभव जयराम सरकार द्वारा किए जा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नए उद्योग लगाए जाएंगे। इन उद्योगों में हिमाचल रोजगार की शर्त पूरी तरह से लागू की जाएगी और कर्मचारियों का हित सुरक्षित रहे, इसके लिए बकायदा नियम बनेंगे। सत्ती ने कहा कि इसको लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उद्योगमंत्री बिक्रम ठाकुर के साथ मसला उठाया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योगिक विकास के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने पैकेज देकर राहत दी है। इसके तहत अब बड़ी संख्या में उद्यौगिक निवेश प्रदेश में हो पाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में सिंगल विंडो के तहत दर्जनों नए उद्योगों को प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here