Home हिमाचल प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को प्रदेश में बेहतर कोचिंग सुविधा प्रदान करेगी : मुख्यमंत्री….

सरकार विद्यार्थियों को प्रदेश में बेहतर कोचिंग सुविधा प्रदान करेगी : मुख्यमंत्री….

4
0
SHARE

प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को प्रभावी, पारदर्शी व उत्तरदायी प्रशासन सुनिश्चित बनाने के लिए ‘न्यूनतम सरकार व अधिकतम सुशासन’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर आज यहां संकल्प जन विकास शिक्षा समिति ट्रस्ट चंडीगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा व अन्य सेवाओं में प्रवेश पाने  के लिए कड़ी मेहनत, समर्पण व परिवार के सदस्यों के सहयोग की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि हमें लोगों के प्रति दयालु होना चाहिए और जीवनभर उनके जीवन से सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें समाज के कल्याण के लिए समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संकल्प ट्रस्ट संस्कृति व रीति-रिवाजों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचली विद्यार्थियों को प्रदेश व अन्य राज्यों में मेधा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत वजीफा/प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया है, जिसके लिए वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिमला में संकल्प केन्द्र आरम्भ करने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है और वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान शिक्षा क्षेत्र के लिए 7044 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।

उन्होंने संकल्प जन विकास शिक्षा समिति ट्रस्ट चंडीगढ़ द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा में चयनित तीन हिमाचली विद्यार्थियों के सम्मान के लिए आयोजित कार्यक्रम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सफल उम्मीदवारों को बधाई दी तथा उनके सफल जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने महन्त सूर्यनाथ जी महाराज को ऋषि सम्मान, डॉ. पी.सी. नेगी को गुरू सम्मान व इंजीनियर सुनील ग्रोवर तथा प्रो.बृज शर्मा को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने सातवीं अखिल भारतीय रैंकिंग के लिए श्री आयुष सिन्हा, 32वें रैंक प्राप्त अभिषेक वर्मा, सुश्री चारू शर्मा, श्री निशांत शर्मा, सुश्री शिखा शर्मा तथा प्रियंका त्यागी को भी सम्मानित किया। इन सभी उम्मीदवारों ने संकल्प के दिशा-निर्देश में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

डॉ. संतोष कुमार तनेजा ने इस अवसर पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि संकल्प के साथ सम्बद्ध 621 उम्मीदवारों ने इस वर्ष यूपीएससी परीक्षा में चयनित हुए हैं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह संघ संचालक श्री राज कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

संकल्प जन विकास शिक्षा समिति ट्रस्ट चंडीगढ़ के अध्यक्ष चरणजीत रॉय ने इस अवसर पर संस्थान की विभिन्न गतिविधियों बारे विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, शिक्षा मंत्री श्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री श्रीमती सरवीण चौधरी, नगर निगम शिमला की महापौर श्रीमत कुसुम सदरेट, मुख्य सचिव श्री विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉत्र श्रीकांत बाल्दी, सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. वीर सिंह रंगरा, श्री राज कुमार भाटिया व अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here