Home राष्ट्रीय अनुकृति वास बनी मिस इंडिया 2018, बनना चाहती हैं सुपर मॉडल….

अनुकृति वास बनी मिस इंडिया 2018, बनना चाहती हैं सुपर मॉडल….

9
0
SHARE

मुंबई में हुए फेमिना मिस इंडिया 2018 इवेंट में 29 कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देते हुए तमिलनाडु की अनुकृति वास ने बाजी मार ली और मिस इंडिया का क्राउन अपने नाम कर लिया। अनुकृति को ताज मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पहनाया।अनुकृति का जन्म चेन्नई में 1999 को हुआ था। वह मात्र 19 साल की हैं और अनुकृति ने एक साल में ही दो बड़े अवॉर्ड अपने नाम कर लिए। जी हां, अनुकृति ने इसी साल मिस तमिलनाडु का खिताब भी अपने नाम किया था और इसके बाद उन्होंने बीती रात मिस इंडिया 2018 का खिलाब अपने नाम किया।

अनुकृति का पालन-पोषण उनकी मां ने किया है। उन्हें डांस, एक्टिंग, मॉडलिंग औक कैमरे के सामने रहना पसंद है। वह अपनी मां के काफी करीब हैं और उनका सपना पूरा करने के लिए वो फ्रेंच भाषा भी सीख रही हैं। अनु सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज अपलोड करती रहती हैं।अनुकृति स्टेट लेवल की एथलीट भी हैं और एक अच्छी डांस भी हैं। उन्हें बाइक चलाना पसंद है। वो भविष्य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं। अनुकृति अपना ज्ञान बढ़ाने के लिए दुनिया भर की सभी भाषाओं को सीखना चाहती हैं।खबरों की मानें तो अनुकृति रिलेश्न में हैं। लेकिन उन्होंने फिलहाल अपने बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ खुलकर बात नहीं की हैं। मिस इंडिया में भाग लेने के चलते उन्होंने शादी नहीं की थी। अब अनुकृति मिस वर्ल्ड ब्यूटी कॉटेस्ट में भाग लेंगी।अनुकृति भविष्य में सुपर मॉडल बनना चाहती हैं। ये खिताब जीतने के बाद अब अनुकृति मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट के लिए तैयारी करेंगी।

तमिलनाडु की अनुकृति इससे पहले मिस तमिलनाडु कॉन्टेस्ट में भी भाग ले चुकी हैं और उसका खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। अनु ने इसी साल दो बड़े खिताब अपने नाम कर लिए हैं।अनुकृति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई आरएसके हार सेकेंडरी स्कूल से की थी। मां का सपना पूरा करने के लिए अनु ग्रेजुएशन कर रही हैं। अनु लोयोला कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अनु के ट्विटर पर 264 फॉलोवर्स हैं। उन्होंने कई ब्रैंड के लिए फोटोशूट भी किया है। उनका ये फोटोशूट उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको देखने को मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here