Home Bhopal Special ध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में हुई मानसूनी...

ध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में हुई मानसूनी बारिश…

27
0
SHARE
राज्य में शुक्रवार की सुबह से गर्मी का असर बीते दिनों के मुकाबले कम है। अधिकांश हिस्सों में हल्के बादलों का डेरा है, जिससे बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य के कई भागों में बादल बरसे, जिससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है।
राज्य में मानसून की दस्तक के साथ मौसम के मिजाज बदले हैं। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.4 डिग्री, ग्वालियर का 25 डिगरी और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here