Home हिमाचल प्रदेश प्रदेश में अर्ली वैरायटी सेब की बिक्री शुरू, 3 दिन बाद देश...

प्रदेश में अर्ली वैरायटी सेब की बिक्री शुरू, 3 दिन बाद देश चखेगा ‘टाइडमैन’ का स्वाद….

8
0
SHARE
शिमला की सबसे बड़ी फल मंडी भट्ठाकुफर में अर्ली वैरायटी का ये सेब देशभर की मंडियों में जाने के लिए तैयार है। शिमला जिला के कोटखाई और मंडी जिला के करसोग से सेब की खेप भट्ठाकुफर मंडी पहुंची है। इसके अलावा अर्ली वैरायटी के रेड जून और विलियम के सेब भी मंडी पहुंचे हैं। अब यहां से रवाना होने के तीन दिन बाद ये देश की अन्य मंडियों में पहुंच जाएगा।
पिछले कुछ सालों से टाइडमैन सेब अधिक लोकप्रिय हुआ है। एप्पल स्टेट के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश से लाल व हरे रंग की टाइडमैन सेब की यह किस्म स्वाद में खट्टी होती है। यह शुगर के मरीजों के लिए लाभदायक मानी जाती है। पिछले कुछ सालों में इस सेब की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली सहित मुंबई की मंडियों में इस सेब की भारी डिमांड है।
25 जुलाई तक हिमाचली सेब की रॉयल किस्म भी मंडियों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। जानकारों का मानना है कि देश की बड़ी मंडियों में सेब की पहली खेप पहुंचने के बाद रेट का आंकलन होगा। देश की बड़ी मंडियों में सेब पहुंचने के बाद अब खरीदार भी शिमला मंडी पहुंचेंगे। इस बार सेब की पैदावार कम है और अमेरिकी सेब पर आयात शुल्क भी बढ़ा है ऐसे में बढ़िया क्वालिटी के सेब के ऊंचे दाम मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here