Home Bhopal Special अरब सागर की हवाओं ने बदला मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज….

अरब सागर की हवाओं ने बदला मध्यप्रदेश के मौसम का मिजाज….

6
0
SHARE
राज्य में बुधवार की सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान पर बादल छाए और हवाए सुकून देने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर की ओर से हवाओं के साथ नमी आ रही है, जिसके चलते बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी का दौर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के बड़े हिस्से में बादल बरसे हैं।
24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.9, ग्वालियर का 28 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 25.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।
ग्वालियर का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.4 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 38.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here