Home Bhopal Special प्रदेश को बारिश से नहीं मिलेगी राहत, अगले 24 घंटों के लिए...

प्रदेश को बारिश से नहीं मिलेगी राहत, अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी…

12
0
SHARE
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को बादल छाए हुए है, जिससे गर्मी से राहत है। राज्य में बीते दो दिनों से जारी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। शुक्रवार को आसमान पर छाए बादलों के चलते गर्मी से राहत है, साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं। बादलों के छाने के साथ ही बीच-बीच में चलने वाली हवाएं मौसम को सुहावना बना दे रही है।
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे जनजीवन भी प्रभावित रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घटों में राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से लेकर भारी बारिश हो सकती है।
 
राज्य में बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री, इंदौर का 22.2 डिग्री, ग्वालियर का 25 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, इंदौर का 26.6 डिग्री, ग्वालियर का 35 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here