Home हिमाचल प्रदेश CM जय राम ठाकुर की नई दिल्ली में हिमाचली संगठनों से भेंट…

CM जय राम ठाकुर की नई दिल्ली में हिमाचली संगठनों से भेंट…

5
0
SHARE
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के हिमाचल से सम्बन्धित सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट की। इन संगठनों में हिमाचल मित्र मण्डल, ऊना हितकारणी सभा, जन कल्याण सभा (जिला मण्डी) और हिमाचली बन्धु सभा के प्रतिनिधि शामिल थे।
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हिमाचली लोगों को संगठित करने तथा हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने और संजोए रखने के लिए इन संगठनों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने इन संगठनों की गतिविधियों में गहरी रूची दिखाते हुए हिमाचली संस्कृति और रीति-रिवाजों के संरक्षण पर बल दिया तथा इन सामाजिक संगठनों के माध्यम से गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का आग्रह किया।
 इन संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अपने-अपने संगठनों की  गतिविधियों की जानकारी दी तथा दिल्ली में रह रहे हिमाचल निवासियों से सम्बन्धित विभिन्न मुददों की चर्चा की। उप आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने मुख्यमंत्री को हिमाचल सरकार द्वारा इन संगठनों के माध्यम से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here