Home Bhopal Special MP के इन जिलों में जान पर आफत, भारी बारिश की चेतावनी..

MP के इन जिलों में जान पर आफत, भारी बारिश की चेतावनी..

7
0
SHARE
रविवार को ग्वालियर में हुई बारिश के बाद शहर के बीच से बहने वाली स्वर्णरेखा नदी में बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में कई कार और बाइक बह गए। गुना में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालत बने हैं। अशोक नगर में भी जलभराव की स्थिति है। कई स्थानों से सड़क संपर्क टूट गया है। दमोह नगर पूरा पानी-पानी हो गया है। तरुण विहार कॉलोनी थाटीपुर, सिकंदर कंपू 12 बीघा, पुरानी छावनी और गोल पहाड़िया में लोगों के घरों में पानी भर गया। बारिश से पदमा स्कूल की दीवार भी ढह गई। निचली बस्तियों के बुरे हालात हैं। घरों में रखा राशन आदि पानी में डूब गया। घरों में पानी भरने से लोग आक्रोशषित हैं, जिसके चलते उन्होंने जाम भी लगाया।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम गहरे अबदाब क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ने लगा है। ये उड़ीसा कोस्ट पार कर गया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस सिस्टम के असर से रविवार से प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 24 घंटों में गुना, अशोकनगर, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी एवं अनूपपपुर में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने शक्तिशाली सिस्टम के अलावा मानसून द्रोणिका भी सामान्य स्थिति में ग्वालियर से होकर गुजर रही है। उत्तरी मप्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। एक दिन पहले गुजरात से राजस्थान की तरफ शिफ्ट हुआ ऊपरी हवा का चक्रवात लौटकर साउथ गुजरात पहुंच गया है। इससे मप्र को अरब सागर से भी नमी मिलनी शुरु हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here