Home Bhopal Special भोपाल में सपेरों से बरामद किए गए 50 सांप, निजी संस्था की...

भोपाल में सपेरों से बरामद किए गए 50 सांप, निजी संस्था की पहल पर हुई कार्रवाई….

8
0
SHARE
पीपुल्स फॉर एनिमल्स नाम की सामाजिक संस्था वन्यजीवों के सरंक्षण के लिए काम करती है। इसके सदस्य वन्यजीवों के खिलाफ प्रतिबंधित कार्यों को करने वाले लोगों को पकड़ती है। जिसके बाद वन्यजीवों को इन लोगों से मुक्त करा कर वन विभाग को सौंप देती है। संस्था की सदस्य संगीता ने बताया नागपंचमी के चलते वो राजधानी में दो दिनों से सपेरों को पकड़ने का काम कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने कई सपेरों से 50 सांपों को जब्त किया है।

संगीता ने बताया कि सपेरों से जब्त किए गए सभी सांपों की हालत बहुत बुरी है। जब्त किए गए कुछ सांपों का बच पाना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने सपेरों को भी पकड़ा था। उन्हें समझाईश दी गई की उन्होंने फिर से सांपों को पकड़ने का काम किया तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संस्था के सदस्यों के ने बताया कि पकड़े गए ज्यादातर सपेरों का कहना था कि वो केवल नागपंचमी के चलते ही सापों को पकड़ते हैं और एक-दो दिन राजधानी में रुक कर इन सभी सांपों को जंगल में छोड़ देते हैं। लेकिन जिस तरह से  सांपों  के साथ व्यवहार किया जाता है उसकी वजह से उनका जिंदा बच पाना बहुत मुश्किल होता है, संस्था का प्रयास है कि वन्यजीवों पर क्रूरता न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here