Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल के कई क्षेत्रों में इस दिन से बारिश के आसार…

हिमाचल के कई क्षेत्रों में इस दिन से बारिश के आसार…

9
0
SHARE

हिमाचल में शुक्रवार को मानसून कमजोर रहा। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।

 शनिवार को भी प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। 20 और 21 अगस्त को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। राजधानी शिमला में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहा।

शहर में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम के समय मौसम फिर साफ हो गया। उधर, मानसून कमजोर पड़ते ही प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दोबारा गर्मी पड़ना शुरू हो गई है।

शुक्रवार को हमीरपुर में अधिकतम तापमान 36.3, ऊना-बिलासपुर में 33.0, भुंतर में 31.6, कांगड़ा में 31.2, चंबा में 31.0, सुंदरनगर में 30.4, धर्मशाला में 27.4, नाहन में 27.2, सोलन में 27.0, केलांग में 24.3, कल्पा में 24.2 और शिमला में 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here