Home राष्ट्रीय केरल बाढ़: प्रेग्नेंट महिला के रेस्क्यू के बाद घर की छत पर...

केरल बाढ़: प्रेग्नेंट महिला के रेस्क्यू के बाद घर की छत पर जवानों के लिए लिखा गया THANKS….

29
0
SHARE

केरल में बाढ़ के कहर के बीच आम लोगों को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमें लगातार काम कर रही हैं। अभी तक लाखों लोगों को बाढ़ से रेस्क्यू किया जा चुका है। रेस्क्यू को लेकर राज्य से कई मार्मिक कहानियां भी सामने आ रही हैं। इसी तरह हाल ही में एक घर से 17 अगस्त को प्रेग्नेंट महिला को रेस्क्यू किया गया था। अब कोच्चि के उसी घर की छत पर ‘Thanks’ लिखकर आभार व्यक्त किया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी की गई दो तस्वीरों में एक घर की छत दिखाई दे रही है। इसी छत से सफेद रंग में थैंक्स लिखा हुआ है। घर के आसपास पेड़ लगे हुए हैं। इस फोटो को महज कुछ ही घंटों में 450 से अधिक बार रि-ट्वीट किया जा चुका है। वहीं, एक हजार से अधिक बार इसे लाइक किया गया है।

प्रेग्नेंट महिला को रेस्क्यू करने वाली टीम में नेवल कमांडर विजय वर्मा भी शामिल थे। महिला के रेस्क्यू किए जाने के बाद महिला ने सेना के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। वर्मा ने महिला को बचाने के लिए तकरीबन 30 मिनट तक एक ही जगह हेलीकॉप्टर को स्थिर रखा था। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था।मौसम विभाग के अधिकारी मृत्युंजय महापात्रा ने जानकारी दी है कि कि आने वाले 4-5 दिनों में केरल में भारी बारिश का स्तर कम होगा और धीरे-धीरे यहां का जलस्तर भी कम हो जाएगा। केरल में 8 अगस्त से हो रही तेज बारिश के चलते वहां आई बाढ़ और भूस्खलन से राज्य मे हाहाकार मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here