Home Una Special ऊना। राधा कृष्ण मंदिर कोटलां कला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा...

ऊना। राधा कृष्ण मंदिर कोटलां कला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को समापन…

9
0
SHARE

ऊना। राधा कृष्ण मंदिर कोटलां कला में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी मनाई गई। इस दौरान हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लिया।

राष्ट्रीय संत बाबा जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम जिला ऊना ही नहीं बल्कि हिमाचल का अद्भुत व विशाल समागम बन गया है। जिसमें श्री कृष्ण जन्म को देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। बाबा बाल जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया और कहा कि भगवान की कृपा से हमें भजन और सत्संग का आनंद मिलता है। कथा के अंतिम दिन कथावचक रविनंदन शास्त्री ने श्री कृष्ण के विवाह प्रसंगों का व्याख्यान किया। रविनंदन शास्त्री ने कहा कि भगवान हमारे परम हितैषी हैं इसलिए हमें उनकी वाणाी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजतक काल को नहीं जीत पाया। काल सबको ग्रास बनाता है। इसलिए कभी भी मृत्यु से बचने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। सिर्फ इतनी कोशिश करो कि मृत्यु को मंगलमय कैसे बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि मृत्यु मंगलमय होती है सत्संग से, गौमाता की सेवा से। उन्होंने कहा कि हमें सात्विक जीवन जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि यमदूत कोई और नहीं, बल्कि अपने ही द्वारा किए गए कर्म है। इसके बाद उन्होंने प्रद्युमन की कथा का व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि भगवान की शरण मे हमें रहना चाहिए। हमारी प्रशंसा दुनिया में कोई नही करता यदि हम सच्चे मन से दान भी करेंगे तो भी लोग गलत ही कहेंगे। इसलिए हमें भगवान का भजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने घर के पितृों को खुश रखना चाहिए, वो घर कभी आगे नहीं बढ़ सकता जिनके पितृ दुखी रहते हैं। मनुष्य सिर्फ वहीं सुरक्षिता है जिसकी इज्जत सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि आज जन्माष्टमी के दिन हमें गौमाता की सेवा जरुर करनी चाहिए। गौसेवा से जो सुख मिलता है वह ओर कहीं नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि हम खाली हाथ आए हैं और खाली हाथ जाना है। यदि इस जीवन में हम कुछ अच्छा कर सकते हैं तो वह है सेवा। उन्होंने आ वे कान्हा आ मैं ता थक गई आसियां पा, मेरो प्यारों वृंदानवन धाम, मेरो वरसानो नंदगांव, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सत्ती, भाजपा प्रवक्ता राम कुमार ने जन्माष्टमी के पर्व पर राधा कृष्ण मंदिर कोटलां कलां में विशेष रुप से पहुंच कर माथा टेका और बाबा बाल का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने पूरे क्षेत्र को कृष्णमयी बनाकर शहर को मिनी वृंदावन में तबदीलकर दिया है। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को शांति मिलती है और सेवा व समपर्ण का भाव आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here