Home Una Special सांड के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..

सांड के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..

7
0
SHARE

ऊना: अंब उपमंडल के लडेर पुल के पास लावारिस सांड के हमले से 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बांतु राम निवासी ग्राम पंचायत टकोली के गांव बेहलां के रूप में हुई है।

बांतु राम हर साल गुग्गा नवमी के उपलक्ष्य पर गांव-गांव जाकर भिक्षा लेता था। सोमवार सुबह वह भिक्षा लेने लोगों के घर जा रहा था। लडेर पुल के पास बांतु राम को लावारिस सांड ने जानलेवा हमला बोल दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। रास्ते गुजर रहे राहगीर ने बांतु राम को अचेत अवस्था में देखा। इस बात की जानकारी उसके परिजनों दी गई। उसे बडूही के निजी चौधरी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस बारे में डॉ. रविंद्र चौधरी ने बताया कि वृद्ध की पसलियां और फेफडे़ क्षतिग्रसत होने के कारण मौत हुई है। डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here