Home हिमाचल प्रदेश CM जय राम ठाकुर की केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट….

CM जय राम ठाकुर की केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट….

4
0
SHARE
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सिरमौर जिले के हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की लम्बे समय से मांग रही है और राज्य पिछले अनेक वर्षों से इसके लिए प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी समुदाय को जनजातीय दर्जा प्रदान किया गया है। उन्होंने मांग की कि हिमाचल प्रदेश में भी समुदाय को इसी तर्ज पर जनजातीय दर्जा प्रदान किया जाए।
मुख्यमंत्री ने ट्रांसगिरी क्षेत्र को अधिसूचित क्षेत्र घोषित करने की भी मांग की जिससे क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की लम्बे समय से गैर भाजपा सरकारों द्वारा अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा ही राज्य के सभी क्षेत्रों के सन्तुलित विकास को प्राथमिकता प्रदान की है।
श्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री की मांगों को सुना और राज्य के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।सांसद वीरेन्द्र कश्यप, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल, विधायक सुरेश कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, बीजेपी नेता चंद्र मोहन, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव विनय सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here