Home मध्य प्रदेश CM द्वारा शहपुरा और समनापुर में विकास कार्यों का भूमि-पूजन….

CM द्वारा शहपुरा और समनापुर में विकास कार्यों का भूमि-पूजन….

6
0
SHARE

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने डिण्डौरी जिले के विकासखंड शहपुरा में 152 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 9 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने 148 करोड़ की लागत की कोसम घाट समूह नल-जल और बांसा में भी मुख्यमंत्री नल-जल प्रदाय योजना का भूमि-पूजन किया। उन्होंने इसके साथ ही अन्य निर्माण कार्यों का भी भूमि-पूजन किया।

समनापुर में 6 करोड़ 47 लाख के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री श्री सिंह ने विकासखंड समनापुर में 6 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक लागत के 7 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।

इस मौके पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here