Home हिमाचल प्रदेश अटल की याद में भाजपा ने किया उनकी कविताओं का पाठ….

अटल की याद में भाजपा ने किया उनकी कविताओं का पाठ….

7
0
SHARE

भारतरत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में प्रदेश भाजपा ने प्रदेश में उनकी कविताओं का पाठ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा की ओर से आयोजित भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्यतिथि पर काव्यांजलि कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज विशेष रूप में उपस्थित रहे। कवियों के रूप में डॉ. दिनेश कंवर, रामऋषि भारद्वाज, भारती कुठियाला, वंदना राणा, अश्वनी गर्ग, वाचस्पति शास्त्री, नारायण सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह ठाकुर, ओपी शर्मा, कर्म सिंह और त्रिलोक सूर्यवंशी ने कार्यक्रम में वाजपेयी के जीवन और विशाल व्यक्तित्व पर अनेक कविताओं की प्रस्तुति दी। कविताओं से कार्यक्रम का वातावरण अटलमय हो गया और उपस्थित लोगों ने अटल को दिल से याद किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्यतिथि पर पूरे देश में काव्यांजलि का आयोजन किया गया है। अटल की याद सभी को बहुत आती है। उनके अनेक रूप एक कवि, एक राजनेता, एक अभिनेता और एक चिंतक के रूप में थे।

एक ही व्यक्ति में इतने रूपों का होना बड़ी विशेषता थी। अटल को तो विपक्ष भी पसंद करता था। सबको साथ लेकर चलना उनकी बड़ी विशेषता थी। अटल हम सबके लिए एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनके जीवन से काफी बातें सीखने को मिलती हैं। अटल हिमाचल से विशेष प्यार करते थे। हम सबको हमेशा उनके शब्द याद आते हैं कि ‘मैं वापस आऊंगा’। उन्होंने कहा कि अटल की याद में हम सबको बढ़-चढ़कर लेख लिखने चाहिए और विशेष कार्य करने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here