Home Una Special झील में अवैध डंपिंग, भड़के मछुआरे….

झील में अवैध डंपिंग, भड़के मछुआरे….

6
0
SHARE

रायपुर मैदान के दोबड़ में कीरतपुर नेरचैक फोरलेन निर्माण से प्रभावित मत्स्य सहकारी सभा समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता समिति के प्रधान संजीव कुमार ने की। समिति सदस्यों तथा मछुआरों ने एनसीएल द्वारा गो¨बद सागर झील में की जा रही मलबे की डंपिंग पर एतराज जताया। प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समिति सदस्यों संजीव कुमार, विनोद कुमार, उज्ज्वल परमार, गुलजारी लाल, जोगिंद्र ¨सह, यशवंत ¨सह, मेहर ¨सह, चेत राम, जगतार ¨सह, हरि दास, राकेश कुमार, अंकुश, कविराज, संजीव परमार, मनजीत कुमार, करपाल ¨सह, सरबजीत ¨सह, चानण ¨सह, डॉ. राजेंद्र ¨सह, ज्ञान चंद ¨टकू आदि मछुआरों ने कहा वे झील से मछली पकड़कर अपने परिवारों का गुजारा कर रहे हैं। लेकिन फोरलेन निर्माण कंपनी द्वारा की जा रही अवैध डं¨पग से मछली उत्पादन इतना कम हो गाया है मछुआरों को घर का गुजारा चलाना मुश्किल गया है। सड़क निर्माण का मलबा सीधे झील में डंप किया जा रहा है। इससे मछली उत्पादन प्रभावित हो चुका है। मछुआरे लोन उठाकर अपना भरण पोषण कर रहे हैं जबकि वे भाखड़ा बांध से विस्थापित हैं। प्रधान संजीव कुमार ने कहा समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here