Home फिल्म जगत राज कपूर की पत्नी कृष्णा का 87 साल की उम्र में कार्डियक...

राज कपूर की पत्नी कृष्णा का 87 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन….

45
0
SHARE

 शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह मुंबई में निधन हो गया। 87 साल की कृष्णा काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनके बड़े बेटे रणधीर कपूर ने बताया कि सुबह 5 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मां का निधन हो गया। उनका जन्म 1931 में हुआ था। उनकी शादी 1946 में राज कपूर से हुई थी। उनके परिवार में तीन बेटे- रणधीर, ऋषि और राजीव, जबकि दो बेटियां- रितु और रीमा हैं। शादी से पहले उनका नाम कृष्णा मल्होत्रा था।

रणधीर ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार चेंबूर स्थित श्मशान गृह में आज शाम 5:30 बजे किया जाएगा।

रवीना टंडन ने ट्वीट में कहा, “कृष्णा राज कपूर के साथ एक युग का अंत हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।” कृष्णा की पोती और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा है, “आई लव यू दादी। मैं हमेशा आपको प्यार करती रहूंगी।” निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया, “कपूर परिवार को ईश्वर दुख सहने की शक्ति दे।” ऋषि कपूर दो दिन पहले ही अमेरिका के लिए रवाना हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here