Home Bhopal Special मुख्यमंत्री शिवराजसिंह कैबिनेट की अहम बैठक आज…

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह कैबिनेट की अहम बैठक आज…

2
0
SHARE

भोपाल. शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक दोपहर 3 बजे से मंत्रालय में शुरू होगी। राजधानी में कलियासोत और केरवा डैम के बीच डेढ़ सौ एकड़ जमीन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के गोल्फ कोर्स बनाने का प्रस्ताव सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। यह जमीन स्टेट डेयरी वेटरनरी विभाग के नाम दर्ज है, जिसे नगरीय विकास विभाग को हस्तांतरित होना है। कैबिनेट बैठक पहले मिंटो हॉल में प्रस्तावित थी, जिसे बाद में बदलकर मंत्रालय में कर दिया गया। इसके साथ ही कैबिनेट में 53 मुद्दों पर चर्चा होगी।

बढ़ेगा डॉक्टरों का स्टायपेंड : 23 से 28 जुलाई को जूडा की हड़ताल के बाद स्टायपेंड बढ़ाने का समझौता हुआ था। अब सरकार इसे कैबिनेट में ला रही है। सीनियर रेजीडेंट का स्टायपेंड 49 से 65 हजार, जूनियर रेजीडेंट का 36 से 45 हजार और इंटर्न का 8 से बढ़ाकर 10 हजार किया जा रहा है।

अतिथि शिक्षकों का मानदेय भी बढ़ेगा : कैबिनेट में अतिथि शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने पर भी बात होगी। विभाग ने प्रस्तावित किया है कि प्रति कार्यदिवस की बजाए अब प्रति कालखंड के हिसाब से राशि दी जाए। ऐसे में अतिथि शिक्षक वर्ग एक को 4500 के मुकाबले 9000 रुपए, वर्ग-दो को 3500 की जगह 7000 और वर्ग तीन को 2500 की जगह 5000 रुपए मिलेंगे।

गो संवर्धन के लिए मंत्रालय के गठन को मिल सकती है मंजूरी : आचार्यश्री विद्यासागर महाराज की मौजूदगी में रविवार को पहली बार विद्यासागर जीव दया सम्मान घोषित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि गो संवर्धन बोर्ड की जगह अलग से मंत्रालय का गठन किया जाएगा। गायों के संवर्धन में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शिवराज कैबिनेट इसके गठन को मंजूरी दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here