Home फिल्म जगत गांधी जयंती: महात्‍मा गांधी के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएंगी ये फिल्में….

गांधी जयंती: महात्‍मा गांधी के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराएंगी ये फिल्में….

7
0
SHARE

गुजरात में 2 अक्तूबर 1869 को जन्मे मोहनदास करमचंद गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना ऐसा मारक और अचूक हथियार बनाया जिसके आगे दुनिया के सबसे ताकतवर ब्रिटिश साम्राज्य को भी घुटने टेकने पड़े। गांधी जी की जिंदगी पर कई फिल्में बनी हैं, तो आज इस खास दिन पर आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनमें गांधी जी के जीवन के विभिन्‍न पहलुओं को दिखाया गया है।

महात्मा गांधी के जीवन पर बनी ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘गांधी’ साल 1982 में बनी थी। इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर बेन किंस्ले ने गांधी जी का किरदार निभाया था। ये फिल्म गांधी जी के जीवन पर बनी बेस्ट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में बिहार के चंपारण आंदोलन को दिखाया गया।

केतन मेहता द्वारा निर्देशित ‘सरदार’ में अन्नू कपूर ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। गांधी और सरदार पटेल के विचारों में मतभेद को दर्शाती हुई ये फिल्म दोनों के रिश्तों को समझने का अवसर देती है। परेश रावल ने भी सरदार पटेल का किरदार अच्छे से निभाया था।

श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित ‘द मेकिंग ऑफ गांधी’ साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा बनने की कहानी को बखूबी दिखाया गया। फिल्म में रजित कपूर ने गांधी जी का किरदार निभाया था।

साल 2006 में राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में मुन्ना भाई का किरदार निभाने वाले संजय दत्त गांधी जी के मार्गदर्शन पर काम करता है। फिल्म में संजय दत्त को महात्मा गांधी दिखाई देते हैं। गांधीजी का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया।

ये फिल्म गांधीजी के जीवन के दुखद प्रसंग का चित्रण है। महात्मा गांधी और उनके बेटे हरिलाल के रिश्तों पर साल 2007 में फिरोज अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी ‘गांधी माई फादर’ रिलीज हुई। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त इस फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here