Home Bhopal Special प्रदर्शन के दौरान टॉवर पर चढ़ी आशा कार्यकर्ता गिरी, दो पुलिसकर्मी भी...

प्रदर्शन के दौरान टॉवर पर चढ़ी आशा कार्यकर्ता गिरी, दो पुलिसकर्मी भी घायल….

5
0
SHARE

भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा पर अपनी मांगों को लेकर टॉवर पर चढ़कर प्रदर्शन कर रही एक आशा कर्यकर्ता गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही, दो महिला पुलिसकर्मी भी टॉवर से गिरकर घायल हो गई। पुलिस ने सभी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रही कुछ आशा कार्यकर्ता टॉवर पर चढ़ गई। उतारने के लिए पुलिस समेत कुछ लोग टॉवर पर चढ़े, लेकिन इस दौरान टॉवर से उतारते समय महिला गिर गई। घटना के बाद पुलिस ने आशा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, नियमितीकरण और मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश भर से आई आशा कार्यकर्ता बीते दो दिन से मुख्यमंत्री निवास के पास धरना दे रही थीं।  इनकी मांग है कि आशा सहयोगिनी को 25 हजार रुपए और आशा-उषा कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here