Home Bhopal Special प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य पर होगी...

प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी…

6
0
SHARE

किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने कलेक्टरों को जारी किये निर्देश

प्रदेश में खरीफ-2018 में मूँग, उड़द, तुअर, मूँगफली, तिल एवं रामतिल के किसानों से फेयर एवरेज क्वालिटी की उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जायेगी। यह खरीदी केन्द्र सरकार के प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के अंतर्गत की जायेगी। इसके लिये किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। प्रदेश में 29 सितम्बर तक ई-उपार्जन पोर्टल पर किसानों का पंजीयन करवाया गया है। राजस्व विभाग द्वारा 14 अक्टूबर तक पंजीकृत किसानों के रकबे का सत्यापन पोर्टल पर किया जायेगा

प्रदेश में खरीफ सीजन में मूँग, उड़द, मूँगफली, तिल एवं रामतिल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी 20 अक्टूबर, 2018 से 19 जनवरी, 2019 तक होगी। तुअर की खरीदी एक मार्च, 2019 से 30 मई, 2019 तक की जायेगी। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि पिछले 5 वर्षों में कृषि जलवायु क्षेत्रवार फसल कटाई प्रयोगों में से सर्वश्रेष्ठ 3 फसल कटाई प्रयोगों का जिलेवार औसत में से, जिस जिले का सर्वाधिक औसत हो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here