Home राष्ट्रीय श्रीनगर ओल्ड सिटी में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले बंदूकधारियों ने दो...

श्रीनगर ओल्ड सिटी में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले बंदूकधारियों ने दो को मारी गोली…

6
0
SHARE

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को आतंकियों की गोलीबारी में एक राजनीतिक पार्टी के दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। जिन कार्यकर्ताओं की मौत हुई है उनकी पहचान नाजिर अहमद और मुश्ताक़ अहमद के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि दोनों कार्यकर्ता नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी से जुड़े हुए थे। हालांकि पार्टी ने अभी तक इस बारे में कोई पुष्टी नहीं की है। इस गोलीबारी में तीन लोग घायल भी हो गए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक गोलीबारी श्रीनगर के करफाली मोहल्ले में की गई। गोलीबारी में घायल तीनों लोगों को घायल अवस्था में एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना के बाद दोनों बंदूकधारी भाग गए। सूत्रों के मुताबिक  घटना के बाद पूरे इलाके में सघन जांच अभियान छेड़  दिया गया है।यह घटना राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान से कुछ दिन पहले हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here