Home राष्ट्रीय J&K: भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी…

J&K: भारत और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी…

5
0
SHARE

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप गुरुवार को भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इससे आसपास रहने वाले नागरिकों में अफरा-तफरी मच गई।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के गुलपुर सेक्टर में भारतीय चौकियों के साथ-साथ नागरिक ठिकानों पर भी बिना उकसावे के गोलीबारी की।

सूत्र के अनुसार, पाकिस्तानी सैनिकों ने स्वचालित, छोटे हथियारों और मोर्टार का प्रयोग किया। हमारी चौकियों ने भी जोरदार और प्रभावी तरीके से जवाबी कार्रवाई की।

सूत्र ने कहा, इलाके में भारी गोलीबारी जारी है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से आए दिन फायरिंग की घटनाएं की जाती हैं।

बीते रविवार को पाकिस्तान के एक हेलीकॉप्टर पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था। सफेद रंग के हेलीकॉप्टर ने गूलपुर क्षेत्र में सीमा के इस तरफ प्रवेश किया था। सेना द्वारा हेलीकॉप्टर पर फायर किए जाने के बाद यह लौट गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here