Home Bhopal Special भोपाल में एक दिन में चार नाबालिगों से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार...

भोपाल में एक दिन में चार नाबालिगों से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार दो फरार…..

6
0
SHARE

भोपाल:बीते 24 घंटों में राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। तीन मामलों में आरोपी पीड़िताओं के परिचित हैं। एक नाबालिग गर्भवती है डर के कारण वो कुछ बोल नहीं पा रही है। उसकी काउंसलिग कराई जा रही है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गांधीनगर पुलिस के मुताबिक रविवार शाम करीब 5 बजे ईदगाह हिल्स निवासी फरहान आसाराम चौराहे के पास से रविदास नगर निवासी चौथी कक्षा की छात्रा 9 वर्षीय बच्ची को आइसक्रीम दिलाने के बहाने अपने साथ एरोड्रम के पास ले गया। जहां वह बच्ची के साथ ज्यादती कर रहा था। इसी दौरान गश्त करते समय पुलिस वहां पहुंच गई और कार सुनसान जगह पर खड़ी हुई देख तलाशी करने लगी। तभी फरहान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई, जहां बच्ची से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  पॉक्सो और ज्यादती की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

शाहपुरा क्षेत्र में सातवीं कक्षा की नाबालिग के साथ पड़ोस में रहने वाले प्रहलाद पाल ने दुष्कर्म किया। नाबालिग आरोपी की पत्नी से दवाई लेने उसके घर गई थी। पत्नी की गैरमौजूदगी में आरोपी ने लड़की को घर के अंदर बुलाया और ज्यादती की। दो दिन बाद बेटी के चलने के तरीके में बदलाव देख मां ने पूछताछ की। तब उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

निशातपुरा पुलिस के अनुसार 13 साल की नाबालिग से उसके किसी परिचित ने ही दुष्कर्म किया है। पीड़ित नाबालिग गर्भवती है। वो अभी बहुत डरी और सहमी हुई है। आरोपी का नाम भी नहीं बता पा रही है। पुलिस उसकी काउंसलिंग करा रही है।

बजरिया पुलिस के अनुसार खुशीपुरा बजरिया में रहने वाली 15 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात वह अपनी दादी के साथ सो रही थी। तभी आरोपी चोरी-छिपे घर में घुस गया था। जहां पीडि़ता को डरा धमकाकर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here