Home स्पोर्ट्स भारत को मिला चौथा सोना क्लब थ्रो में एकता ने जीता स्वर्ण…

भारत को मिला चौथा सोना क्लब थ्रो में एकता ने जीता स्वर्ण…

8
0
SHARE

पैरा एशियाड में मंगलवार को भारत को एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक मिला। महिला क्लब थ्रो में एकता भयान ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, पुरुष शॉटपुट में मोनू घांगस, एथलेटिक्स में आनंदन गुणाशेखरण और जयंती बहेरा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। गेम्स में भारत के कुल चार स्वर्ण, छह रजत और 12 कांस्य हो गए हैं।

एफ 32/51 स्पर्धा में एकता ने चौथे प्रयास में सबसे बेहतरीन 16.02 मीटर दूर थ्रो फेंका। वहीं, दूसरे स्थान पर रहीं यूएई की अलकाबी ने 15.75 मीटर दूर थ्रो फेंका। इस इवेंट में हाथों से अशक्त खिलाड़ियों को हिस्सा लेने दिया जाता है।एकता ने इस साल इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। महिला 200 मीटर टी45/46/47 स्पर्धा में जयंती बहेरा ने कांस्य जीता। इसमें किसी भी अंग में दोष वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

मोनू-आनंदन को कांस्य: पुरुष शॉटपुट एफ11 स्पर्धा में मोनू घांगस तीसरे स्थान पर रहे। एफ11 में दृष्टि दोष वाले खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। पुरुष 200 मीटर टी44/62/64 स्पर्धा में आनंदन गुणाशेखरण ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।टी44/62/64 स्पर्धा में में पैर, टखने य पैर के नीचले हिस्से में खराबी वाले खिलाड़ी भाग लेते हैं। वे कृत्रिम अंग नहीं लगा सकते। इससे पहले सोमवार को भारत को भारत ने तीन स्वर्ण सहित 11 पदक जीते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here