Home Una Special राफेल पर सत्ती का राहुल पर वार…

राफेल पर सत्ती का राहुल पर वार…

8
0
SHARE

राफेल डील पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटावार किया है। यहां जारी एक प्रेस बयान में सत्ती ने कहा कि 5 हजार करोड़ रुपये के गबन के मामले में जमानत पर चल रहे राहुल गांधी द्वारा राफेल मामले में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत को चरितार्थ कर रहा है। राजनीतिक महत्वकांक्षा के चलते राफेल मामले में लगातार झूठ बोलकर राहुल गांधी न केवल देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि देश के दुश्मनों के हाथों में भी खिलौना बन रहे हैं।

देश को लूटने और बेचने वाली कांग्रेस को देश की सत्ता से बाहर होने की वजह से दलाली नहीं मिल रही है तो उनकी बैचेनी भी बढ़ गई है और बौखलाहट में प्रधानमंत्री तक पर आरोप लगाने में कांग्रेसी नेता लग गए हैं। सत्ती ने कहा कि भाजपा के लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए पिछले चार साल में मोदी सरकार ने जो कदम उठाए हैं, उससे देश के दुश्मनों में बौखलाहट है।

सत्ती ने कहा कि अगर राहुल गांधी के पास राफेल मामले में कोई सबूत है तो उसे लेकर जनता के समक्ष आएं और न्यायालय का दरवाजा उनके लिए खुला है। अगर एक पैसे की गड़बड़ भी राफेल रक्षा सौदे के मामले में हुई होगी तो भाजपा को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन केवल गलत आरोपों के सहारे देश की सुरक्षा को दांव पर लगातार अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा को साधने के लिए देश की जनता राहुल गांधी को और कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार का चोली-दामन का साथ रहा है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक लगभग प्रत्येक सदस्य भ्रष्टाचार के आरोपों में आकंठ डूबे हुए हैं। जब राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे तो क्वात्रोचि रक्षा सौदों में मिडल मैन की भूमिका निभाता था और बाद में हथियारों के दलाल संजय भंडारी के साथ मिलकर रॉबर्ट वाड्रा ने यह काम करना शुरू कर दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here