Home हिमाचल प्रदेश हिमाचल में तीन और अतिरिक्त मुख्य सचिव बने…

हिमाचल में तीन और अतिरिक्त मुख्य सचिव बने…

10
0
SHARE

हिमाचल सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव की सूची में तीन नाम और जोड़ दिए गए हैं। बुधवार को हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में संजय गुप्ता, मनोज कुमार और आरडी धीमान को अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

ये 1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे अली रजा रिजवी को भी परफोर्मा प्रमोशन दी गई है। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने बुधवार को इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की दी।

अब तक अतिरिक्त मुख्य सचिव उपमा चौधरी, एआर सिहाग, भारती एस सिहाग, तरुण श्रीधर, अरविंद मेहता, संजीव गुप्ता, राम सुभग सिंह, श्रीकांत बाल्दी, मनीषा नंदा, अनिल खाची, तरुण कपूर और निशा सिंह हैं। इनमें से कुछ अधिकारी केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर हैं। अब इनके साथ तीन और नाम जुड़ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here