Home मध्य प्रदेश MP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहीं साध्वी प्रियंका भारती बीजेपी...

MP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहीं साध्वी प्रियंका भारती बीजेपी में हुईं शामिल…

6
0
SHARE

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्टार प्रचारक रहीं साध्वी प्रियंका भारती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गईं. बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता प्रदान की. बीजेपी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कांग्रेस की स्टार प्रचारक साध्वी प्रियंका भारती बुधवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गईं.

साध्वी प्रियंका ने पत्रकारों से कहा, “कांग्रेस में जाना भूल थी. बीजेपी राष्ट्रवादी पार्टी है और भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पित संगठन है. इसलिए बीजेपी में शामिल होकर गौरव का अनुभव हो रहा है.”

साध्वी प्रियंका विदिशा जिले की रहने वाली हैं. प्रियंका आठ साल की उम्र से कथा वाचन कर रही हैं. कथा वाचन के लिए प्रियंका कई बार विदेश भी जा चुकी हैं. बताया जा रहा है प्रियंका पिछले कुछ समय से कांग्रेस में दरकिनार किए जाने से नाराज थीं. प्रियंका के बीजेपी में आने से माना जा रहा है कि पार्टी को इसका बड़ा फायदा मिल सकता है. साध्वी प्रियंका की अपने इलाके में काफी अच्छी पैठ मानी जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here