Home हिमाचल प्रदेश दर्शन सिंह सैनी की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त….

दर्शन सिंह सैनी की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त….

5
0
SHARE
सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमण्डल विधायक परमजीत सिंह पम्मी के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से उनके सरकारी निवास ओक ओवर में मिला और दर्शन सिंह सैनी को हि.प्र. जल प्रबन्धन बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त करने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एकत्र दून विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ कार्य करते हुए भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित बनाया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि दर्शन सिंह सैनी ने भी भाजपा प्रत्याशी परमजीत सिंह पम्मी के समर्थन में सराहनीय कार्य किया। अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह विधायक को सहयोग देते हुए जनकल्याण तथा संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें।
उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार की मजबूती के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को और अधिक समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी के सभी समर्थकों से आगामी लोक सभा चुनावों के लिए अभी से तैयार रहने का आह्वान किया।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों का समान एवं सन्तुलित विकास सुनिश्चित कर रही है और दून विधानसभा क्षेत्र के तीव्र विकास के लिए हर सम्भव सहायता प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here