Home मध्य प्रदेश राहुल गांधी 8 साल बाद दूसरी बार महाकाल मंदिर पहुंचे, अभिषेक भी...

राहुल गांधी 8 साल बाद दूसरी बार महाकाल मंदिर पहुंचे, अभिषेक भी किया….

6
0
SHARE

उज्जैन: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को दूसरी बार उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा के दर्शन के साथ अभिषेक भी किया। राहुल के साथ कांग्रेस नेता कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी थे। राहुल दर्शन के बाद मंदिर के पीछे स्थित धर्मशाला में गए, जहां वे करीब 10 मिनट रुके।

महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया, “राहुलजी ने पंचामृत अभिषेक किया। पंचामृत में घी, दूध, दही, शक्कर, शहद का मिश्रण होता है। यह अभिषेक 10 से 15 मिनट चलता है।”  राहुल  का उज्जैन का यह तीसरा दौरा है। वे 2004 लोकसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी के साथ यहां आए थे, तब मंच पर तो बैठे थे लेकिन सभा को संबोधित नहीं किया था। इसके बाद 5 अक्टूबर 2010 को युवक कांग्रेस के सम्मेलन में आए थे। तब सभा को संबोधित करने के अलावा महाकाल दर्शन भी किए थे, लेकिन शाम का वक्त होने से महाकाल का अभिषेक नहीं कर सके थे।

दिग्विजय सिंह ने उज्जैन नहीं पहुंचने पर माफी मांगी। दिग्विजय ने ट्वीट में कहा- “मुझे अध्यक्षजी (राहुल) ने कुछ जरूरी काम सौंपा है, इस वजह से उनके इंदौर और उज्जैन कार्यक्रम में मौजूद नहीं रहूंगा। इसके लिए माफी चाहता हूं।”राहुल देवास रोड स्थित श्रीगंगा रेस्टोरेंट में भोजन करेंगे। उनके भोजन में बैंगन का भर्ता भी होगा। दो तरह के सूप, दो तरह की दाल, चार तरह की रोटी, तीन तरह की सब्जी परोसी जाएगी। आइसक्रीम और मिठाई भी दो तरह की परोसी जाएगी।

राहुल गांधी 9 साल 11 महीने बाद झाबुआ पहुंचेंगे। इससे पहले वे 23 नवंबर 2008 को विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आए थे। वे कॉलेज ग्राउंड पर एक सभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे झाबुआ-आलीराजपुर जिले की पांच विधानसभाओं को कवर करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष झाबुआ से शाम को इंदौर लौट आएंगे। यहां वे टोनी कार्नर से रोड शो करेंगे। इससे पहले 1991 में राजीव गांधी ने बड़ा गणपति से राजीव गांधी का रोड शो निकला था। रोड शो के बाद राजीव गांधी की सभा शाम 6 बजे होने वाली थी, लेकिन भीड़ इतनी उमड़ी कि रात 12.40 पर वे राजबाड़ा पहुंचे और सभा ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here