Home Una Special खिलाडिय़ों व खेल सुविधाओं के विकास को प्रतिबद्ध सरकार : कंवर….

खिलाडिय़ों व खेल सुविधाओं के विकास को प्रतिबद्ध सरकार : कंवर….

6
0
SHARE

ऊना। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में खिलाडिय़ों व खेल सुविधाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इस दिशा में सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।

प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आधारभूत ढ़ांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जा सके। वीरेंद्र कंवर मंगलवार को इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में मेजर ध्यान चंद राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता तथा रावमापा बाल ऊना परिसर में अंडर-19 जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।
मेजर ध्यान चंद राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 जिलों से लगभग 180 खिलाड़ी व अन्य प्रतिनिधि हिस्स ले रहे हैं, जबकि अंडर-19 जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट में पूरे जिला से लगभग 283 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती तथा उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने कबूतर उडाकर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
कंवर ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्य मंत्री खेल विकास योजना आरंभ की गई है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम एक खेल का मैदान विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से चालू वित्त वर्ष के दौरान प्रदेश में 6.80 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है तथा नौ खेल मैदानों को विकसित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में खेल कोटे के माध्यम से कई खिलाडिय़ों को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी प्रदान की गई है।
इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं खेल अधिकारी एमपी भराडिया, डीएसपी कुलविंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. रमण शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण डीएस देहल, डॉ. त्रिलोक चंद, भूपिंद्र सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा बीआर धीमान, उपनिदेशक पशुपालन मनोज कुमार, स्कूल प्रधानाचार्य वत्सला बंसल, भूप सिंह ठाकुर, संजय वशिष्ठ, नगर परिषद् ऊना के अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी, जिला भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री मास्टर तरसेम लाल, खामौश जैतक, मदन पुरी, सोम लाल धीमान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कहा कि मेजर ध्यान चंद हॉकी के जादूगर थे। उन्होंने खिलाडिय़ों के साथ 1936 में जर्मनी के वर्लिन में आयोजित ओलंपिक खेलों के दौरान मेजर ध्यान चंद के एक किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि मेजर ध्यान चंद से प्रभावित होकर जर्मनी के हिटलर ने उन्हे जर्मनी से खेलने के लिए ऊंचा पद देने का आग्रह किया, लेकिन मेजर ध्यान चंद ने उनके इस आग्रह हो यह कह ठुकरा दिया कि वे अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए खेलते हैं। हॉकी के खेल में ऊना ने भी देश के लिए चरणजीत सिंह, दीपक ठाकुर जैसे ओलंपियन दिए हैं जिन्होने प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है।
ऊना में हॉकी के खिलाडिय़ों को बेहतरीन खेल सुविधाएं मिले इसके लिए पिछली भाजपा सरकार के दौरान लगभग साढ़े तीन करोड़ रूपये व्यय कर एस्ट्रोटर्फ बिछाई गई है, इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है। उन्होने कहा कि इंडोर स्टेडियम की छत को बदलने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के दौरान ऊना में खेल सुविधाओं के विकास के लिए अनेक कदम उठाए गए तथा यहां स्थापित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम भी उनकी देन है। इसके अलावा इंदिरा गांधी खेल परिसर में इंडोर गेम्स के साथ-साथ आउटडोर गेम्स के लिए भी बेहतर अधोसंरचना मुहैया करवाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सदैव ही खेल विकास के लिए तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here