Home राष्ट्रीय अयोध्या में दीपोत्सव: सीएम योगी आज कर सकते हैं राम प्रतिमा का...

अयोध्या में दीपोत्सव: सीएम योगी आज कर सकते हैं राम प्रतिमा का ऐलान…

33
0
SHARE

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम की कांसे की प्रतिमा लगाने की घोषणा कर सकते हैं। ये प्रतिमा 201 मीटर की बननी है। वहीं कार्यक्रम के दौरान क्वीन हो मेमोरियल का शिलान्यास भी होगा। सोमवार देर शाम कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक लखनऊ पहुंच गई।

सोमवार देर शाम अयोध्या में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने ‘राम की पैड़ी’ पर लगे दीयों की गिनती शुरू कर दी है। इस बार राज्य सरकार तीन लाख दीए जला कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। इससे पहले 1.5 लाख दीए जलाने का रिकार्ड गिनीज बुक में दर्ज है। इस बार का आकर्षण वॉटर शो है। पिछली बार अयोध्या में लेज़र शो के माध्यम से रामकथा दर्शाई गई थी। इस बार वॉटर प्रोजेक्शन शो के माध्यम से इसे दिखाया जाएगा। इसके बाद इंडोनेशिया, रूस, टोबैगो, त्रिनिदाद, श्रीराम भारतीय कला केंद्र की टीमें रामलीला का मंचन करेंगी।

भगवान राम की प्रतिमा 151 मीटर ऊंची होगी और इसके नीचे 50 मीटर का पेडेस्टल बनाया जाएगा। इसका मुंह उत्तर पूर्व की तरफ होगा। पहले इसका मुंह अयोध्या की तरफ होना तय किया गया था लेकिन ज्योतिष के मुताबिक इसे उत्तर पूर्व की तरफ करके लगाना तय किया गया है। राम कथा पार्क में इसे लगाया जा सकता है। प्रतिमा के ठीक नीचे पौराणिक कथाओं पर आधारित म्यूजियम होगा। पहले 151 मीटर ऊंची प्रतिमा बननी थी और इसकी कीमत 800 करोड़ रुपये आंकी गई थी लेकिन अब विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें लगभग 3000 करोड़ रुपये लग सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जुंग-सूक से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की और स्कूली छात्रों से संवाद किया।

किम मंगलवार को अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव समारोह तथा महारानी सुरीताना (हिवो ह्वांग-वोक) स्मारक के भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। मोदी और किम ने भारत और कोरिया के बीच सभ्यता और आध्यात्मिक संबंधों पर चर्चा की और लोगों के बीच परस्पर आवागमन बढ़ाने के बारे में विचार विमर्श किया। किम ने मोदी को सोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई दी। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान भारत की जनता का सम्मान है।इससे पहले किम से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, स्नेहपूर्ण रिश्ता। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंग सुक से मुलाकात की। भारत तथा आरओके (कोरिया गणराज्य) के बीच 2015 से विशेष रणनीतिक भागीदारी है और हालिया वर्षों में हमारा संबंध विविध क्षेत्रों में और प्रगाढ़ हुआ है। स्वराज से मिलने के बाद प्रथम महिला पूर्वी दिल्ली में एएसएन उच्च माध्यमिक स्कूल गईं। यहां पर उन्होंने छात्रों से संवाद किया।

दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने भारत की अपनी यात्रा के दौरान सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की और स्कूली छात्रों से संवाद किया।

चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को पहुंची किम दिवाली त्योहार और उत्तरप्रदेश के अयोध्या में कोरियाई रानी के लिए एक स्मारक के भूमि पूजन समारोह में भी हिस्सा लेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, स्नेहपूर्ण रिश्ता। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जोंग सुक से मुलाकात की। भारत तथा आरओके (कोरिया गणराज्य) के बीच 2015 से विशेष रणनीतिक भागीदारी है और हालिया वर्षों में हमारा संबंध विविध क्षेत्रों में और प्रगाढ़ हुआ है।

स्वराज से मिलने के बाद प्रथम महिला पूर्वी दिल्ली में एएसएन उच्च माध्यमिक स्कूल गईं। यहां पर उन्होंने छात्रों से संवाद किया। स्कूल का 2015 से दक्षिण कोरिया के जिओनम (छोन्नम) विदेशी भाषा उच्च विद्यालय से करार है और संस्थान अपने छात्रों और शिक्षकों के लिए आदान-प्रदान कार्यक्रम करता है। छात्रों के एक समूह से बात करते हुए किम ने उनसे मन लगाकर पढ़ने और अपने देश के विकास में मदद करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here