Home Bhopal Special कांग्रेस की तीसरी सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम, भोपाल मध्य से...

कांग्रेस की तीसरी सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद को टिकट….

5
0
SHARE

भोपाल.  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार देर रात 13 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इनमें भोपाल मध्य से आरिफ मसूद को टिकट दिया गया है, वे इसी सीट से पिछला चुनाव लड़े थे और 6500 से ज्यादा वोटों से हार गए थे। इसमें गोविंदपुरा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 155 और दूसरी सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। इस तरह पार्टी अब तक 184 नाम तय कर चुकी है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

मसूद के नाम का समर्थन कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ने किया। उन्होंने भोपाल की अन्य सीटों से अपने समर्थकों के नाम वापस करके सिर्फ एक सीट भोपाल मध्य की मांगी, जहां दिग्विजय और ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध के बाद भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनकी बात मान ली। आज जारी सूची में बमौरी से विधायक महेंद्र सिहं सिसोदिया का टिकट भी घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा मैहर से सिंधिया और अजय सिंह की पसंद पर श्रीकांत चतुर्वेदी को टिकट दिया गया है।

 

विधानसभा    उम्मीदवार
1 बमोरी  महेंद्र सिंह सिसौदिया
2 अशोकनगर जगपाल सिंह जग्गी
3 मेहर  श्रीकांत चतुर्वेदी
4 रामपुर, बघेलान रामशंकर पयासी
5 मनगवां बबीता साकेत
6 मानपुर तिलक राज सिंह
7 पनागर सम्मति सैनी
8 जुन्नारदेव  सुनील उइके
9 चौरई  सुजीत चौधरी
10 छिंदवाड़ा    दीपक सक्सेना
11 पांडुर्ना  नीलेश उइके
12 भोपाल मध्य  आरिफ मसूद
13

हाटपिप्लया

मनोज चौधरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here