Home Una Special मां-बेटे ने शरीफ सरदार को किया बदनाम – सत्ती…

मां-बेटे ने शरीफ सरदार को किया बदनाम – सत्ती…

5
0
SHARE

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद ठग है और अब मोदी को रोकने के लिए ठगो की टोली बनाने का प्रयास कर रही है। अंब में जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के पास न गठबंधन है और न महागठबंधन है, सिर्फ ठग एकत्रित होने का प्रयास कर रहे हैं।  सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी विकास की सोच से काम नहीं किया है।

कांग्रेस को डर है कि मोदी अगर पुन: सत्ता में आए, तो कांग्रेस व चंद दलों की ठगी ठोरी बंद हो जाएगी। कहा कि देश के हित में निर्णय लेने का समय है, इसलिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनता को मोदी का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर घर को छत्त, शौचालय व रसोई गैस देने का काम मोदी सरकार कर रही है।

सत्ती ने कहा कि यूपीए व एनडीए की सरकार में अंतर साफ दिख रहा है। जब मनमोहन प्रधानमंत्री थे, तो कुर्सी का मजाज ही बिगड़ गया था और आज जब मोदी आते हैं, तो पता चलता है कि भारत मां का सपूत आ रहा है। उन्होंने कहा कि मनमोहन मौन रहते थे और सिंह को मां-बेटे ने दबाने का काम किया। एक अनुभवी, पढ़े लिखे पंजाब के सरदार को बदनाम करने का प्रयास मां-बेटे ने किया था और आज मनमोहन को घर बैठा दिया है। सत्ती ने कहा कि देश में लोकतंत्र मजबूत हुआ है।

देश में राष्ट्रवादी सोच मजबूत हुई है और कांग्रेस व कामनिस्ट की राष्ट्र को कमजोर करने वाली सोच पीछे हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए काम हो रहा है। आने वाले तीन वर्षों में हर घर में रसोई गैस कनेक्शन पहुंचा दिया जाएगा। जनता से हमारा वायदा है कि भाजपा हिमाचल में भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी और माफिया को कुचलने का काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here