Home Una Special राहुल का झूठ राफेल पर आया सामने : अनुराग…

राहुल का झूठ राफेल पर आया सामने : अनुराग…

7
0
SHARE

ऊना: राफेल डील पर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा झूठी बयानबाजी को देश की साख धूमिल करने का प्रयास रहा। यदि कांग्रेस पार्टी 60 सालों से झूठ बोलने की बजाए विकास करने पर ध्यान देती तो आज भारत एक विकसित देश होता। यह बात लोकसभा में पार्टी चीफ व्हिप और हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल दस्तक से बात करते हुए कही।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए देश सर्वोपरि है और हम राष्ट्रीय सुरक्षा, अस्मिता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मगर इसके ठीक उलट कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने खोखले दावों और झूठी बातों राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मंचों पर देश की साख को गिराने का प्रयास करते रहते हैं। फ्रांस से राफेल डील देश की सुरक्षा संबंधी एक अहम सैन्य डील है जिसे लेकर शुरुआत से ही कांग्रेस पार्टी भ्रामक प्रचार और झूठी अफवाहें फैला रही है। राफेल लड़ाकू विमान बनाने वाली दसाल्ट, विएशन कंपनी पर कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर कंपनी के सीओ एरिक ट्रैपियर के स्पष्टीकरण ने राहुल गांधी को आइना दिखाने और उनके झूठ की पोल को खोलने का काम किया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यदि 60 सालों से झूठ बोलने की बजाए विकास करने पर ध्यान देती तो आज भारत एक विकसित देश होता। राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद से देश की वायु सेना को मजबूती मिलेगी और खुद सेना इस खरीद का समर्थन कर रही है। राफेल में रक्षा खरीद सौदे की तय प्रक्रिया का पालन किया गया है। 36 राफेल विमानों को खरीदने का सौदा करने से पहले डिफेंस एक्यूजिशन काउंसिल (डीएसी) की मंजूरी ली गई थी।
इतना ही नहीं करार से पहले फ्रांस के साथ सौदेबाजी के लिए इंडियन नेगोसिएशन टीम (आइएनटी) गठित की गई थी, जिसने करीब एक साल तक सौदे की बातचीत की और खरीद सौदे पर हस्ताक्षर से पहले कैबिनेट कमेटी आन सिक्योरिटी (सीसीए) व कांपीटेंट फाइनेंशियल अथॉरिटी (सीएफए) की मंजूरी ली गई थी। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी राफेल को लेकर अफवाहें फैला रही है, जोकि उनकी राष्ट्रविरोधी मानसिकता दिखाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here