Home Una Special भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष 7घायल…

भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष 7घायल…

5
0
SHARE

ऊना। लोअर पंजावर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। एक महिला सहित सात लोग गंभीर रूप से लहूलुहान हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। जहां से एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात में कुछ पंजाब के लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक बुधवार दोपहर को लोअर पंजावर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते एक पक्ष ने दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। मारपीट में एक महिला समेत सात व्यक्ति घायल हो गए। मारपीट में लोअर पंजावर निवासी महिंद्र पाल, अमरजीत, राजेश, सीमा देवी व अभिषेक सहित अन्य दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। अमरजीत को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उधर, थाना प्रभारी हरोली रमन चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here