Home Una Special BJP शासन में उड़ रही कानून व्यवस्था की धज्जियां : बिट्टू

BJP शासन में उड़ रही कानून व्यवस्था की धज्जियां : बिट्टू

5
0
SHARE

 ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र में कानून व्ववस्था चरमराई हुई है और भाजपा की जयराम सरकार इस मामले में पूरी तरह फेल है। क्षेत्र में अपराधिक तत्वों द्वारा नंगी तलवारें लहराई जा रही हैं और आम जनता में खौफ का साया बना हुआ है।

यह बात हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, प्रदेश सचिव राणा रणजीत सिंह, जिप परिषद सुभद्रा देवी, अंजू वाला, लिगल सैल अध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, उप प्रधान जसवंत सिंह, कैप्टन अमरीक सिंह, बीडीसी मेंबर अवतार कौर, प्रधान पजांवर अनीता देवी, महा सचिव प्रमोद कुमार, मेहताब सिंह, रामप्रसाद, प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, सचिव अमित ठाकुर, यूथ प्रधान प्रशांत राय, प्रवक्ता शाम चड्डा, किशन राणा, शान ठाकुर, अदित्य ठाकुर, अमरजीत मान, प्रदेश यूथ सचिव सुमित शर्मा, राजिंद्र राणा, गौरा मकोडगढ़ व अजय बाथरी ने सयुंक्त ब्यान में कही।
कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि क्षेत्र की कानून व्यवस्था जिस प्रकार से लचर बनी हुइ है। उससे पुलिस प्रशासन का निकम्मापन लगातार सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि युवक सुमित मौत मामले में पीडि़त परिवार को अभी तक न्याय नहीं मिला है। सुमित के परिजन अभी तक न्याय पाने के लिए दर-दर भटक रहा है। वहीं हरोली के पंजावर गांव में अपराधियों द्वारा नंगी तलवारें लहरा रही हैं और इस गुंडागर्दी का शिकार हुए लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह अपराधिक घटनाएं दर्शाती हैंं कि भाजपा राज में कानून का किसी को भी डर नहीं है और अपराधिक तत्व गुंडागर्दी का नंगा नाच खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं की जिस तरह से बढ़ोतरी हो रही है, उससे भाजपा की जयराम सरकार के सुशासन की भी पोल खुल रही है। उन्होंने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम जनता डरी व सहमी हुई है। वहीं पुलिस भाजपा नेताओं की जी हजूरी करने में जुटी हुई है।
प्रदेश में सुशासन देने में भाजपा की जयराम सरकार फिसड्डी साबित हो रही है। आए दिन लोगों के घरों में चोरियां हो रही हैं। लोग चोरों व डकैतों से घबराए हुए हैं। यही नहीं लोगों की नजर में पुलिस प्रशासन आम लोगों को सुरक्षित माहौल देने में बिल्कुल नाकाम सा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि अब सरेआम खनन, डकैती, चोरी, नशा व मर्डर आदि जैसी आपराधिक घटनाएं होना आम बातें हो गई हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में मस्त हैं और क्षेत्र की जनता आपराधिक वारदातों से त्रस्त हैं। जनता की परेशानियों से भाजपा सरकार को कोई मतलब नहीं है। उन्होंने भाजपा की जयराम सरकार से सवाल किया कि क्यों पुलिस प्रशासन काम ठीक ढंग से नहीं कर रहा है। क्यों आए दिन लोगों को नई दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा की जयराम सरकार अब तक की सबसे कमजोर सरकार बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here